अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

दोनों देशों के लिए ‘व्यापारिक समझौता’ लाभदायक होना जरूरी है- Jaishankar

On: May 16, 2025 1:25 PM
Follow Us:
Jaishankar
---Advertisement---

नई दिल्ली। भारत के विदेश मंत्री एस Jaishankar ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से युद्धविराम की बात करने से पहले, भारत ने यह स्पष्ट किया था कि वह केवल आतंकवादी संरचनाओं को नष्ट कर रहा है, न कि पाकिस्तान की सेना को निशाना बना रहा है।

Jaishankar ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से की बात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री ने कहा कि 7 मई को पाकिस्तान को चेतावनी दी गई थी कि वे अपनी सेना को इस कार्रवाई से अलग रखें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 10 मई को भारतीय कार्रवाई से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद उसने युद्धविराम की बात की, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान ही युद्धविराम चाहता था।

Jaishankar ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध केवल द्विपक्षीय होंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से केवल आतंकवाद पर ही वार्ता की जाएगी और पाकिस्तान को अपनी आतंकवादी संरचनाओं को समाप्त करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू और कश्मीर मुद्दे पर केवल पीओके की वापसी पर चर्चा की जाएगी, न कि किसी और विषय पर बात होगी।

Jaishankar ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है और यह एक जटिल प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यापारिक समझौता तब तक नहीं हो सकता, जब तक वह दोनों देशों के लिए लाभकारी न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और इस पर अधिक विचार-विमर्श की आवश्यकता है।

Jaishankar पाकिस्तान को अपनी आतंकवादी संरचनाओं को समाप्त करना होगा

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टीम कुक से कहा कि वह भारत में फैक्ट्रियां नहीं लगाएं। ट्रंप के इस बयान के बाद जयशंकर ने ये बातें कही हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!