अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

‘भारत-यूक्रेन संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध’, रूस के साथ जारी युद्ध के बीच Jaishankar का बड़ा बयान

On: August 25, 2025 5:30 PM
Follow Us:
Jaishankar
---Advertisement---

नई दिल्ली। विदेश मंत्री Jaishankar ने रविवार को यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में भारत-यूक्रेन संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की। Jaishankarने लिखा- ”यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा, सरकार और यूक्रेन के लोगों को शुभकामनाएं। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध।”

‘तेल खरीद पर अमेरिकी रुख हैरान करने वाला’, Jaishankar बोले- हम रूसी तेल के सबसे बड़े खरीदार नहीं हैं

 

 

यूक्रेनी दूतावास पर आयोजित हुआ कार्यक्रम Jaishankar

शनिवार को नई दिल्ली में यूक्रेनी दूतावास ने अपने राष्ट्रीय ध्वज दिवस का आयोजन ध्वजारोहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया। परंपरागत सफेद परिधान में सजे दूतावास के सदस्यों ने नीले और पीले राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और एक साथ यूक्रेन का राष्ट्रीय गान गाया।

दूतावास ने एक्स पर लिखा, ”आज हम गर्व से यूक्रेन के राष्ट्रीय ध्वज का दिन मनाते हैं। यह हमेशा यूक्रेन की शांति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बने। यूक्रेन की जय। नायकों की जय।” यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने भी इस अवसर पर एक संदेश साझा किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!