नई दिल्ली। रूस के दौरे पर गए विदेश मंत्री एस Jaishankar ने साफ कर दिया है कि भारत तेल खरीदने के मुद्दे पर अमेरिकी दबाव के आगे झुकने नहीं जा रहा। जयशंकर ने पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और बाद में वह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिले। इन दोनों बैठकों में जयशंकर की भारत-रूस ऊर्जा सहयोग को विस्तार देने के एजेंडे पर बात हुई।
पुतिन से मिले Jaishankar, भारत-रूस संबंध और विस्तारित करने पर चर्चा
Jaishankar : पहले रूस से तेल खरीदने को कहता रहा है अमेरिका
लावरोव के साथ मुलाकात के बाद जयशंकर ने तेल खरीद पर दबाव बनाने में जुटे अमेरिकी रुख पर हैरानी जताई और रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका स्वयं भारत को पहले रूस से तेल खरीदने को कहता रहा है, ताकि वैश्विक पेट्रोलियम बाजार में स्थिरता रहे।

