अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीमा पर शांति जरूरी, मतभेद विवाद में न बदलें : Jaishankar

On: August 19, 2025 12:00 PM
Follow Us:
Jaishankar
---Advertisement---

विदेश मंत्री एस Jaishankar ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी को बताया कि भारत-चीन संबंध सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित के सिद्धांत पर आधारित होने चाहिए। चीनी विदेश मंत्री के दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद Jaishankar ने वांग के साथ बातचीत की। बैठक में अपनी शुरुआती टिप्पणी में विदेश मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि सीमा पर शांति जरूरी है और दोनों देशों के बीच मतभेद विवाद नहीं बनने चाहिए।

S. Jaishankar अगले सप्ताह जाएंगे रूस, शीर्ष नेताओं से करेंगे बातचीत

जयशंकर ने कहा, ‘यह अवसर हमें मिलने और अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने का मौका देता है। यह वैश्विक स्थिति और आपसी हितों के कुछ मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का भी उपयुक्त समय है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे संबंधों में एक कठिन दौर देखने के बाद, अब दोनों देश आगे बढ़ना चाहते हैं।

Jaishankar इसके लिए दोनों पक्षों की ओर से एक स्पष्ट और रचनात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता 

इसके लिए दोनों पक्षों की ओर से एक स्पष्ट और रचनात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता है।’ विदेश मंत्री ने कहा, ‘इस कोशिश में इस प्रयास में, हमें तीन परस्पर सिद्धांतों परस्पर सम्मान, परस्पर संवेदनशीलता और परस्पर हित से निर्देशित होना होगा। विभिन्नताएं विवाद का कारण नहीं बननी चाहिए और प्रतिस्पर्धा टकराव में नहीं बदलनी चाहिए।’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!