अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

भारत की आत्मरक्षा पर अडिग रुख; Jaishankar बोले – सुरक्षा रेखा लांघने वालों को मिलेगा करारा जवाब

On: July 2, 2025 9:15 AM
Follow Us:
Jaishankar
---Advertisement---

न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री एस. Jaishankar ने मंगलवार को अपने जापानी समकक्ष ताकेशी इवाया के साथ बातचीत की, जिसमें बुनियादी ढांचे, निवेश और गतिशीलता जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया। जयशंकर-इवाया वार्ता चार देशों के समूह ‘क्वाड’ की महत्वपूर्ण विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले हुई।

देश के आगे एक परिवार को तवज्जों देने के लिए संविधान और लोकतंत्र को कुचला गया : Jaishankar

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Jaishankar ने कहा कि उन्होंने और इवाया ने स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए क्वाड के ढांचे के तहत जुड़ाव को गहरा करने के तरीकों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज सुबह न्यूयॉर्क में जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से मिलकर प्रसन्नता हुई। बुनियादी ढांचे, निवेश और गतिशीलता पर व्यापक चर्चा हुई।”

Jaishankar ने कहा, “स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे क्वाड जुड़ाव को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हमारी विशेष, रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी गहरी और विविधतापूर्ण होती जा रही है।” भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान से मिलकर बना ‘क्वाड’ एक प्रमुख समूह के रूप में उभरा है, जो मुख्य रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

Jaishankar स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे क्वाड जुड़ाव को गहरा करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया

उम्मीद है कि क्वाड विदेश मंत्रिस्तरीय बैठक इस वर्ष के अंत में नई दिल्ली में होने वाले समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करेगी। जयशंकर और इवाया के अलावा, क्वाड बैठक में ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी भाग लेंगे। रुबियो के निमंत्रण पर जयशंकर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!