दीर-अल-बलाह। Israel ने शुक्रवार को गाजा में कई हवाई हमले किए। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इन हमलों में 108 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे। हमलों में दीर-अल-बलाह के बाहरी इलाके और खान यूनिस शहर को भी निशाना बनाया गया।
गाजा में कहर बनकर बरस रहा Israel, हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत; हमास के ठिकाने ध्वस्त
Israel ने एक दिन पहले 150 ठिकानों पर हमला किया था
यह हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खाड़ी देशों की यात्रा के दौरान हुए। यात्रा के दौरान ट्रंप तीन खाड़ी देशों में रुके थे, लेकिन इजराइल में नहीं। यात्रा के अंतिम दिन अबूधाबी में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह गाजा सहित कई वैश्विक संकटों को हल करने की कोशिश कर रहे हैं।
इजरायल ने शुक्रवार को कहा कि गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ उसका अभियान जारी है और एक दिन पहले 150 ठिकानों पर हमला किया था। इसमें एंटी-टैंक मिसाइल पोस्ट और सैन्य संरचनाएं ध्वस्त कर दी गईं।
उत्तरी गाजा में कई आतंकियों को किया खत्म

