अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Ishan Kishan-ईशान किशन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, धांसू पारी खेलकर मचाया तहलका

On: February 12, 2026 9:15 PM
Follow Us:
isan
---Advertisement---

Ishan Kishan Half Century vs Namibia : टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने तहलका मचा दिया. उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर तहलका मचा दिया. ईशान ने अपने बल्ले से तबाही मचाते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर डाली. ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान ज्यादातर चौके और छक्के में डील की.

ईशान किशन का तहलका
ईशान किशन ने इस मैच में तहलका मचाते हुए 20 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया. उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 4 छक्के और 5 चौके अपने नाम किए. ईशान किशन की अर्धशतकीय पारी के दमपर भारत ने 6 ओवर में 86 रन बना डाले.

ईशान किशन ने छठे ओवर में लगातार 4 छक्के जड़े. इसके अलावा आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका भी जड़ा. इस तरह उन्होंने छठे ओवर में 28 रन बना डाले. उन्होंने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर नामीबिया की हालत खस्ता कर दी.

 

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक
12 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड, डरबन, 2007
18 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
19 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
20 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2007
20 – ईशान किशन बनाम नाम, दिल्ली, 2026

भारत के लिए टी20 विश्व कप में पावरप्ले के भीतर 50 रन बनाने का रिकॉर्ड
51*(21) – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024
50(19) – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
50(20) – ईशान किशन बनाम नाम, दिल्ली, 2026

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!