अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इजरायली हमलों से Iran में अब तक 606 लोगों की मौत, 5,300 से अधिक घायल

On: June 25, 2025 12:44 PM
Follow Us:
Iran
---Advertisement---

तेहरान। Iran के स्वास्थ्य मंत्री मोहम्मद-रेजा जफरगांदी ने मंगलवार को बताया कि पिछले 12 दिनों में इजरायल के हवाई हमलों में अब तक 606 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,332 लोग घायल हुए हैं। मंत्री जफरगांदी ने बताया कि पिछले 24 घंटे अब तक के सबसे भयानक रहे, जिनमें 104 मौतें और 1,342 घायल दर्ज किए गए। यह सिलसिला 13 जून से शुरू हुए हवाई हमले के बाद से लगातार जारी है।

Iran के समर्थन में सोनिया गांधी के लेख पर इजरायली राजदूत ने जताई नाराजगी

इस बीच, इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी जानकारी दी है कि संघर्ष की शुरुआत से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3,238 लोग घायल हुए हैं।

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात घोषणा की थी कि सीजफायर मंगलवार सुबह 04:00 से प्रभावी होगा। हालांकि, युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उल्लंघन के आरोप लगाए और बदले की कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंगलवार को वॉशिंगटन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान और इजरायल दोनों की आलोचना की और कहा, “इन लोगों को शांत होना होगा, यह बहुत ज्यादा हो गया है। कल जो कुछ देखा, वह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया। जैसे ही हमने समझौता किया, इजरायल ने जबरदस्त बमबारी शुरू कर दी। मैंने ऐसा हमला पहले कभी नहीं देखा। मैं इससे खुश नहीं हूं। और, Iran से भी नहीं।”

ऐसा हमला पहले कभी नहीं देखा। मैं इससे खुश नहीं हूं। और, Iran से भी नहीं

इसी बीच, सोमवार रात ईरान ने इराक और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर छह मिसाइलें दागीं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इस अभियान का नाम “विजय की उद्घोषणा” रखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!