अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्राइल के हमले तेज, Iran ने दी पूर्ण जंग की धमकी

On: June 19, 2025 9:00 AM
Follow Us:
Iran
---Advertisement---

दुबई: इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने यूरेनियम ‘सेंट्रीफ्यूज’ और मिसाइलों के कल-पुर्जे बनाने वाले केंद्रों को निशाना बनाते हुए Iran की राजधानी तेहरान पर बमबारी की। वहीं, बुधवार को ईरान ने इस्राइल पर कई मिसाइलें दागीं और चेतावनी दी कि अमेरिका के किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से क्षेत्र में पूर्ण युद्ध छिड़ जाएगा।

इजरायली हमले के बाद Iran ने दागी सैकड़ों मिसाइलें, तेल अवीव समेत कई जगह जोरदार धमाके

इस्राइल की सेना ने कहा है कि उसने पश्चिमी Iran के केरमानशाह क्षेत्र में एक अड्डे पर ईरान के पांच एएच-1 हेलीकॉप्टर को नष्ट कर दिया है। इस्राइल ने हेलीकॉप्टर को नष्ट करने वाली बमबारी का एक वीडियो भी प्रसारित किया। ईरान ने जवाबी हमलों में लगभग 400 मिसाइलें और सैकड़ों ड्रोन दागे हैं।

जिनेवा में ईरान के राजदूत अली बहरीनी ने कहा कि उनका देश इस्राइल की ‘आक्रामकता’ का कड़ा जवाब देगा। इस्राइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने एक पोस्ट में कहा, ‘तेहरान पर तूफान आ रहा है। तानाशाही का पतन ऐसे ही होता है।’

Iran में 585 लोगों की मौत

ईरान में इस्राइली हमलों में 585 लोगों की मौत हो गयी और 1,326 अन्य लोग घायल हो गए हैं। वाशिंगटन के संगठन ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने बताया कि समूह ने हमलों में जान गंवाने वाले लोगों में से 239 की पहचान असैन्य नागरिकों के रूप में और 126 की पहचान सुरक्षा कर्मियों के रूप में की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!