अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IPL 2026-RCB को लगा बड़ा झटका, बेंगलुरु का ये धाकड़ खिलाड़ी हुआ बाहर

On: March 17, 2026 9:26 PM
Follow Us:
IPL 2026-
---Advertisement---

IPL 2026-RCB इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।

आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जहां पैट कमिंस को लेकर पहले ही जानकारी मिल चुकी थी कि वह शायद शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे, वहीं आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर अब बुरी खबर आ रही है।

जोश हेजलवुड शुरुआती मैच से हुए बाहर?
ऑस्ट्रेलियाई न्यूज प्लेटफॉर्म कोड स्पोर्ट्स के एक पत्रकार Daniel Cherny ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए बताया कि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस, दोनों इस साल आईपीएल के शुरुआती मुकाबले मिस करेंगे। क्योंकि यह दोनों खिलाड़ी अभी रिहैब में हैं।’ ऐसे में जोश हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शुरुआती मैच से बाहर ही रहेंगे।

SRH को भी लगा धक्का
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को ही नहीं, बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को भी धक्का लग चुका है। SRH के कप्तान और अनुभवी गेंदबाज पैट कमिंस भी शुरुआती मैच में नहीं देखेंगे। एक-दो पहले खबर आई थी कि पैट कमिंस शुरुआत के कुछ मैच मिस कर सकते हैं।

ईशान किशन करेंगे SRH की कप्तानी?
सनराजइर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस के टीम से जुड़ने को लेकर अभी तक सस्पेंस है। इस बीच कहा जा रहा है कि उनकी जगह ईशान किशन को टीम का कमान दिया जा सकता है। ईशान किशन कुछ मैचों के लिए टीम की कमान संभाल सकते हैं। ईशान के पास कप्तानी का अनुभव भी है। उनकी कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा भी किया था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!