अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Indo-Pak border के पास कल वायुसेना करेगा बड़ा युद्धाभ्यास, NOTAM जारी

On: May 7, 2025 1:35 PM
Follow Us:
Indo-Pak border
---Advertisement---

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद Indo-Pak border के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। युद्ध की आशंकाओं के मद्देनजर, भारतीय वायुसेना Indo-Pak border  पर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने और परिचालन तैयारियों को परखने के लिए Indo-Pak border के दक्षिणी भाग पर एक बड़े पैमाने का हवाई अभ्यास करने जा रही है। यह युद्धाभ्यास बुधवार और गुरुवार (7 और 8 मई) को होगा।

ऑपरेशन सिंदूर : India ने पाकिस्तान पर दागीं 24 मिसाइलें, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह

जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने इस बड़े अभ्यास के लिए ‘नोटिस टू एयरमेन’ (NOTAM) जारी किया है। यह युद्धाभ्यास राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास भारतीय वायुसेना के नियमित अभ्यास का हिस्सा है। NOTAM के मुताबिक, यह हवाई युद्धाभ्यास 7 मई को रात 9:30 बजे शुरू होगा और 8 मई की सुबह 3:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान प्रभावित हवाई क्षेत्रों में किसी भी अन्य विमान और ड्रोन के उड़ने पर प्रतिबंध रहेगा।

Indo-Pak border के पास भारतीय वायुसेना के नियमित अभ्यास का हिस्सा

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने बताया कि 7 मई से राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे रेगिस्तानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में होने वाले इस युद्धाभ्यास में राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित वायुसेना के सभी अग्रणी लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे।

हाल ही में सीमा पार से हुई घटनाओं के बाद इस क्षेत्र में बढ़े तनाव को देखते हुए इस युद्धाभ्यास का समय और स्थान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!