अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Indian Railways ने रचा इतिहास, टिकट बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड

On: June 5, 2025 8:35 PM
Follow Us:
Indian Railways
---Advertisement---

नई दिल्ली । Indian Railways ने बताया कि 22 मई को प्रति मिनट 31,814 टिकट बुक की गई हैं। रेलवे के इतिहास में टिकट बुकिंग का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह आंकड़ा रेलवे के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म की क्षमता को भी दिखाता है।
इसके अलावा Indian Railways ने बताया कि अनधिकृत ऑटोमेटेड बुकिंग पर कार्रवाई करते हुए उसके एआई संचालित सिस्टम ने टिकट बुकिंग के लिए 2.5 करोड़ संदिग्ध यूजर र्आईडी को निष्क्रिय कर दिया है।

कवच: Indian Railways की सुरक्षा में क्रांति

रेल मंत्रालय ने बयान में बताया कि निष्पक्षता और दक्षता को और बढ़ाने के लिए नए यूजर प्रोटोकॉल जारी किए जाएंगे। रेलवे ने कहा, “जिन यूजर्स ने आधार के जरिए ऑथेंटिकेशन नहीं किया होगा, वे एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (एआरपी), तत्काल और प्रीमियम तत्काल की टिकट पंजीकरण के तीन दिन बाद बुक कर पाएंगे। वहीं, आधार-वेरिफाइड यूजर्स बिना किसी देरी के टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।”

Indian Railways ने बताया, एवरेज डेली यूजर लॉगिन वित्त वर्ष 2023-24 में 69.08 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 82.57 लाख हो गया है, जो 19.53 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है, जबकि इसी अवधि में एवरेज डेली टिकट बुकिंग में 11.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Indian Railways ने अपने टिकटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े स्तर पर डिजिटल ओवरहाल किया

इसके अतिरिक्त ई-टिकटिंग की हिस्सेदारी अब कुल रिजर्व टिकट बुकिंग में 86.38 प्रतिशत हो गई है। Indian Railways ने अपने टिकटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़े स्तर पर डिजिटल ओवरहाल किया है। अत्याधुनिक एंटी-बॉट सिस्टम की तैनाती और एक प्रमुख कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (सीडीएन) सेवा प्रदाता के साथ एकीकरण के माध्यम से रेलवे ने बेईमान एजेंटों द्वारा अनधिकृत ऑटोमेटेड बुकिंग पर काफी हद तक अंकुश लगाया है और रियल यूजर्स के लिए वेबसाइट की पहुंच में सुधार किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!