अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में 3 नागरिकों की मौत, Indian Army ने दिया करारा जवाब

On: May 7, 2025 12:40 PM
Follow Us:
Indian Army
---Advertisement---

श्रीनगर: पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के आपरेशन सिंदूर के तहत Indian Army के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देर रात भारी गोलाबारी की जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गयी।

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले J&K में फायरिंग, Indian Army ने भी दिया जवाब

Indian Army ने एक बयान में यह जानकारी दी। सेना ने कहा है कि उसकी ओर से पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का करारा जवाब दिया जा रहा है। इससे पहले, देर रात के बाद ही भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। भारत ने कुल मिलाकर नौ ठिकानों को निशाना बनाया।

Indian Army  ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए 

बयान में कहा गया, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुलीमापी और गैर-बढ़ाने वाली प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों का चयन करने और उन ठिकानों पर हमले के तरीके में काफी संयम बरता है।” ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

भारत ने कहा, “हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!