अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND vs PAK : सरकार का बड़ा फैसला, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

On: February 2, 2026 9:50 AM
Follow Us:
India vs Pakistan T20 World Cup
---Advertisement---

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है. 1 फरवरी को पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है. टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान, भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान कोलंबो में भिड़ने वाले थे. लेकिन पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फरमान जारी किया है.

पाकिस्तान सरकार का फरमान जारी
पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला किया है. 2 फरवरी को सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से फरमान जारी हुआ, जिसमें लिखा गया है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेगा. लेकिन 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में वह भाग नहीं लेगा.

इससे पहले मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के न भाग लेने की धमकी दी थी. लेकिन अब ये साफ हो गया कि पाकिस्तान केवल भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा, जबकि वह वर्ल्ड कप में भाग लेगा.

बांग्लादेश ने भी नाम लिया वापस
बांग्लादेश ने इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था. बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने सभी मैच भारत के अलावा श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया. ऐसे में बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मेगा इवेंट में एंट्री दी है. इस बात को लेकर पाकिस्तान चिढ़ गया था और आईसीसी के इस फैसले का विरोध किया था. मोहसिन नकवी ने टी-20 वर्ल्ड कप में भाग लेने का फैसला पाकिस्तानी सरकार पर छोड़ा था. वहीं, अब सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट कर दिया है. ऐसे में भारत को बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे.

7 फरवरी को पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स के खिलाफ करने वाली है. भारत-पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामिबिया ग्रुप A में हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply