नई दिल्ली। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद India ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान और आतंकवाद पर शिकंजा कसा है।
India आतंकी ढांचे पर प्रहार कर रहा है ना कि सैन्य ठिकानों पर
इसी कड़ी में अब भारत सरकार 7 डेलिगेशन को दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजकर अपने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और पाकिस्तान प्रायोजित आकंतवाद को लेकर जानकारी देगी।
India भारत सरकार 7 डेलिगेशन को दुनिया के अलग-अलग देशों में पाकिस्तान प्रायोजित आकंतवाद को लेकर जानकारी देगी
डेलिगेशन में कितने नेता हैं शामिल?
इस डेलिगेशन में सभी पार्टियों के 51 नेता और 85 राजदूत 32 अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे और आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे। पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद के बारे में दुनिया को सच बताने के लिए बनाए गए डेलिगेशन में बीजेपी के अलावा तमाम विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हैं।

