अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जवाबी कार्रवाई में सीमा पर गोलीबारी में 35 से 40 पाक सैनिक मारे गए, पाकिस्तान का कोई भी विमान India की सीमा में नहीं घुस पाया

On: May 12, 2025 10:09 AM
Follow Us:
India
---Advertisement---

नई दिल्ली | “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद India और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। भारतीय सेना और वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने 11 मई को प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी, ड्रोन हमले और सैन्य उकसावे की कार्रवाइयों का India ने सटीक और संतुलित जवाब दिया।

लाहौर-कराची में Indian Army की गूंज, एयर डिफेंस सिस्टम को किया तबाह

भारतीय सेना के महानिदेशक सैन्य अभियान (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने जानकारी दी कि 7 से 10 मई के बीच पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर तोपखाने और छोटे हथियारों से गोलाबारी की। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 35 से 40 सैनिक मारे गए। पाकिस्तान का कोई भी विमान भारत की सीमा में नहीं घुस पाया।

DGMO ने कहा “कुछ हवाई क्षेत्रों और ड्रोंस पर हवा से लगातार हमले किए गए, जिन्हें हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने विफल कर दिया। 8-9 मई की रात को भी सीमा पार से हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान भेजे गए, जिनका उद्देश्य हमारे सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाना था, लेकिन सभी प्रयास असफल रहे,” ।

शहरों पर ड्रोन हमले और India की एयर डिफेंस तैयारियां

वायुसेना के एयर मार्शल ए.के. भारती ने बताया कि 8 और 9 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर ड्रोन और मानवरहित हवाई वाहनों (UAV) से हमले किए। यह हमले रात 10:30 बजे शुरू होकर सुबह तक जारी रहे, जिनकी शुरुआत श्रीनगर से हुई और गुजरात के नलिया तक फैले रहे।

एयर मार्शल भारती ने कहा “हमारी वायु रक्षा प्रणालियाँ पूरी तरह सतर्क थीं। किसी भी भारतीय शहर या सैन्य ठिकाने को कोई नुकसान नहीं हुआ। ये ड्रोन हमले बेहद सुनियोजित थे, लेकिन हमने उनका सामना किया,” । उन्होंने यह भी बताया कि दुश्मन की ओर से लाहौर के पास से अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ाने की छूट दी गई, जिससे ड्रोन के बीच में नागरिक विमानों की उपस्थिति खतरे में आ गई।

“दुश्मन ने न केवल अपने नागरिक विमानों को उड़ान की अनुमति दी, बल्कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी हवा में ला दिया, जो अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना कदम था और हमें अपनी जवाबी कार्रवाई में अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी,” उन्होंने कहा।

जवाबी कार्रवाई में रडार और सैन्य प्रतिष्ठानों को बनाया गया निशाना

भारतीय वायुसेना ने इन हमलों का जवाब देते हुए गुजरांवाला और लाहौर के पास स्थित रडार स्थलों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यह हमला “संतुलित और रणनीतिक” था, जिससे यह स्पष्ट किया गया कि भारत किसी भी आक्रमण को बर्दाश्त नहीं करेगा।

तीन दिन तक चला तनाव, फिर India की बढ़त

7 से 10 मई के बीच भारत ने न केवल हवाई सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया, बल्कि LOC पर तैनाती और जवाबी फायरिंग भी तेज कर दी। सैन्य सूत्रों के अनुसार, भारत की सटीक जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान की ओर से आने वाले अधिकतर ड्रोन और मिसाइल हमले निष्फल रहे।

India का संदेश स्पष्ट — हम तैयार हैं

DGMO और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग ने एक बात स्पष्ट कर दी — भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देगा, बल्कि दुश्मन की हर हरकत का जवाब सटीक, संतुलित और निर्णायक रूप से देगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!