अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

independence day status 2025 : 15 अगस्त पर देश की शान में पेश हैं शानदार शायरियाँ

On: August 15, 2025 11:08 AM
Follow Us:
Independence Day 2025
---Advertisement---

(Independence Day 2025) हर भारतीय के लिए एक गर्व और सम्मान का दिन होता है। हर साल 15 अगस्त को पूरा देश आजादी का जश्न मनाता है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस खास मौके पर लोग तिरंगा फहराते हैं, देशभक्ति गीत गाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही, शायरी, कविताएं और भाषणों के ज़रिए देशप्रेम की भावना को और गहराई मिलती है।

Independence Day 2025: भारत को मिली आजादी की कहानी

15 अगस्त 1947 का दिन भारतीय इतिहास का सबसे अहम दिन माना जाता है। इस दिन भारत ने ब्रिटिश शासन की 200 साल की गुलामी से मुक्ति पाई थी। आज़ादी की इस ऐतिहासिक घड़ी पर, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा फहराया था। उन्होंने उस दिन एक ऐतिहासिक भाषण भी दिया था, जिसे “नियति से साक्षात्कार” (Tryst with Destiny) के नाम से जाना जाता है। यह भाषण आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाता है।

Haryana News Hindi : हरियाणा के मेधावी छात्रों को मिलेगा सीएम सैनी का सम्मान, रजिस्ट्रेशन शुरू

 

Independence Day 2025: देशभर में मनाई जाती है धूमधाम से आज़ादी

15 अगस्त को पूरे भारत में बड़े जोश और उमंग के साथ मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण और देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाता है। हर कोई अपने-अपने तरीके से देश को नमन करता है। बच्चे तिरंगे रंग के कपड़े पहनते हैं, युवाओं में देश के लिए कुछ करने का जोश दिखता है और बुजुर्ग आज़ादी के दिनों की कहानियां सुनाते हैं।

Independence Day 2025 Shayari Hindi: ये हैं कुछ देशभक्ति से जुड़ीं शयरियां

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शायरी और कविताएं हमारे दिलों को छू जाती हैं और तिरंगे के प्रति आदर को और भी गहरा बना देती हैं। यहां कुछ खूबसूरत शायरी के उदाहरण दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं या किसी समारोह में बोल सकते हैं:

1. चलो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें..
चलो फिर से आज वो नज़ारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला, वो याद कर लें।
जिसमें बहकर आज़ादी पहुँची थी किनारे पर,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
जय हिंद!

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!