अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND vs PAK : जो धोनी-रोहित ना कर पाए, वो सूर्यकुमार यादव ने कर दिखाया, सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया

On: February 16, 2026 9:39 AM
Follow Us:
IND vs PAK Playing 11
---Advertisement---

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. पहले भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया. इस जीत के साथ भारत की एंट्री सुपर 8 में हो गई है. भारत की जीत के साथ सूर्यकुमार यादव ने वो कर दिखाया, जो अपनी टी-20 कप्तानी में एमएस धोनी और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए थे.

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने टी-20 में रन मार्जिन के हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले भारत ने साल 2012 में 11 रनों से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी. वहीं, साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीसरी सबसे बड़ी जीत 6 रनों से हासिल की थी. इसके अलावा साल 2007 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 रनों से जीत हासिल की थी. ऐसे में अब सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों की मार्जिन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है.

पाकिस्तान को मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप में दूसरी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी हार का सामना वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2014 में करना पड़ा था, जब टीम को मीरपुर में 84 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं अब भारत के खिलाफ पाकिस्तान को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि इससे पहले साल 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!