IND vs NZ T20 WC Final -अहमदाबाद | स्पोर्ट्स डेस्क (क्रिकेट स्पेशल) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का वह दिन आखिरकार आ ही गया है, जिसका करोड़ों क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था। आज रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 क्रिकेट के नए ‘बादशाह’ का फैसला होने जा रहा है।
खिताबी जंग में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ‘टीम इंडिया’ का सामना खतरनाक न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) से होगा। जहां भारतीय टीम आज जीत दर्ज करके तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, वहीं न्यूज़ीलैंड की नजरें पहली बार इस चमचमाती ट्रॉफी को चूमने पर होंगी। मैच शुरू होने से ठीक पहले, सटीक अनुमानों के लिए मशहूर राजस्थान के ‘फलोदी सट्टा बाजार’ (Phalodi Satta Bazar) ने भी अपनी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
फलोदी सट्टा बाजार का अनुमान: आज कौन बनेगा चैंपियन?
चुनावों से लेकर क्रिकेट तक के सटीक आंकड़े देने वाले फलोदी सट्टा बाजार ने फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) को जीत का प्रबल दावेदार बताया है।
बाजार के ताज़ा भाव और सटोरियों के रुझान के अनुसार:
जीत का प्रतिशत: फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के संभावित चांस 69% बताए जा रहे हैं, जबकि न्यूज़ीलैंड की टीम के पास जीत का 31% मौका माना जा रहा है।
सट्टा बाजार के भाव: ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टा बाजारों में भारत को खिताब जीतने का ‘हॉट फेवरेट’ माना जा रहा है। भारत की जीत का भाव 2/5 रखा गया है, जो उसकी मजबूत स्थिति को दर्शाता है। वहीं, न्यूज़ीलैंड की जीत का भाव 21/10 है, जो भारत के मुकाबले काफी कमजोर है।
(डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार के ये आंकड़े केवल अनुमानों और रुझानों पर आधारित हैं। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, और मैदान पर कभी भी पासा पलट सकता है।)
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग-11
आज के इस ‘करो या मरो’ वाले महामुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट शायद ही कोई बदलाव करना चाहेगा। सेमीफाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम ही आज मैदान पर उतर सकती है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11:
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
अभिषेक शर्मा
ईशान किशन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
शिवम दुबे
हार्दिक पंड्या
तिलक वर्मा
अक्षर पटेल
वरुण चक्रवर्ती
अर्शदीप सिंह
जसप्रीत बुमराह
आज सवा लाख से ज्यादा दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जब टीम इंडिया मैदान पर उतरेगी, तो पूरा देश एक बार फिर विश्व विजेता बनने की दुआ करेगा।

