अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND vs NZ : कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद दिया बड़ा बयान

On: January 29, 2026 9:56 AM
Follow Us:
IND vs NZ ODI series
---Advertisement---

IND vs NZ: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम विशाखापट्टनम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 215 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 165 रनों पर ही सिमट गई. मुकाबले में 50 रनों से मिली हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा बयान देते हुए हार का बड़ा कारण भी बताया है.

क्यों टीम इंडिया ने खिलाए कम बल्लेबाज?
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में कम बल्लेबाज खिलाए. जिसके बारे में भी बहुत ज्यादा चर्चा हुई. हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बारे में कहा, ‘ मुझे लगता है कि हमने आज जानबूझकर 6 बल्लेबाज खिलाए. हम 5 परफेक्ट बॉलर चाहते थे और खुद को चैलेंज करना चाहते थे. जैसे, अगर हम 200 या 180 रन का पीछा कर रहे हैं और हम देखना चाहते हैं कि हम 2 या 3 विकेट गंवा चुके हैं, तो कैसा लगता है. लेकिन फिर दिन के आखिर में यह ठीक है और हम उन सभी प्लेयर्स को खिलाना चाहते थे जो वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा हैं.’

कप्तान सूर्या ने इस बारे में आगे कहा, ‘नहीं तो, हम दूसरे प्लेयर्स को खिलाते. जब हमने पहले बैटिंग की है तो हमने बहुत अच्छी बैटिंग की है. इसलिए मैं चाहता था कि अगर हम 180 या 200 रन का पीछा कर रहे हैं, और दो या तीन विकेट गिर गए हैं तो खिलाड़ी यह ज़िम्मेदारी लें और देखें कि हम कैसे बैटिंग करते हैं… तो यह एक अच्छा चैलेंज है.’

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया हार का कारण
शिवम दूबे की शानदार बल्लेबाजी के कारण एक समय टीम इंडिया ने मैच में कमबैक किया था. जिसके बारे में बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार के कारण पर कहा, ‘ उम्मीद है कि अगर हमें अगले गेम में फिर से मौका मिला, तो हम फिर से चेज कर सकते हैं. लेकिन दिन के आखिर में, अच्छी सीख मिली. भारी ओस के साथ, मुझे लगता है कि यहां-वहां एक या 2 पार्टनरशिप, जैसे दुबे ने बैटिंग की, उनके साथ एक बैटर ने गेम के आखिर में बहुत फर्क डाला होता. हम 50 रन से हार गए लेकिन कोई बात नहीं. जैसा कि मैंने कहा, इस तरह के रन-चेज में इस तरह की एक या दो पार्टनरशिप से फर्क पड़ सकता है.’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!