अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, 24 गेंदों में जड़े 10 छक्के, शतक से चूके

On: January 5, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बेनोनी-भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच जारी दूसरे यूथ वनडे में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया। पहले मैच में 11 रन बनाकर आउट होने वाले युवा बल्लेबाज आज अपने पुराने रंग में नजर आए। उन्होंने महज 24 गेंदों में 10 छक्के लगाकर विपक्षी गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगाड़ दी। बता दें कि, बेनोनी में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जेसन रॉल्स के शतक की मदद से 245 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल मुकाबला खराब मौसम के कारण रुका हुआ है।

250+ के स्ट्राइक से मचाया धमाल
इस मुकाबले में भारत की अगुआई कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने महज 24 गेंदों का सामना किया और 283.33 के स्ट्राइक रेट से 68 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और 10 गगनचुंबी छक्के निकले।

वैभव ने रचा इतिहास
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन यूथ वनडे मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम की कमान सौंपी है। इसी के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह यूथ वनडे में किसी टीम की कमान संभालने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा। शहजाद ने साल 2007 में 15 साल 141 दिन की उम्र में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम की कप्तानी की थी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!