अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

IND-U19 vs ENG-U19 : इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया छठी बार बनी चैंपियन

On: February 6, 2026 9:35 PM
Follow Us:
IND-U19 vs ENG-U19
---Advertisement---

IND-U19 vs ENG-U19 Final: टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को चारों खाने चित कर डाला. भारत से मिले 412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, गेंदबाजी में आरएस अंबरीश ने तीन विकेट चटकाए. भारतीय टीम ने छठी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.

टीम इंडिया छठी बार बनी चैंपियन
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम कर लिया है. खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से रौंदते हुए छठी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इंग्लैंड की ओर से कैलेब फाल्कनर ने इंग्लैंड की ओर से आखिरी दम पर लड़ाई लड़ी, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके.

फाल्कनर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में 115 रनों की लाजवाब पारी खेली. वहीं, बेन डॉकिन्स ने 66 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने 56 रन देकर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, कनिष्क चौहान ने 2 विकेट चटकाए.

वैभव ने खेली यादगार पारी
इससे पहले भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 411 रन लगाए. टीम की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वैभव ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान 15 चौके और इतने ही सिक्स जमाए. 218 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 14 साल के बैटर ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया. वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली. अभिज्ञान कुंडू ने भी 31 गेंदों में 40 रन जड़े, तो अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 37 रनों की नाबाद पारी खेली.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!