fbpx

Budaun Crime: दातागंज में युवक को अगवा कर इतनी बेरहमी से पीटा…कि पूरे शरीर पर बर्बरता के मिले निशान,कई दांत भी टूटे

Budaun Crime: दातागंज में युवक को अगवा कर इतनी बेरहमी से पीटा…कि पूरे शरीर पर बर्बरता के मिले निशान,कई दांत भी टूटे

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

युवक के साथ की गई बर्बरता की वीडियों सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बदायूं।दातागंज थाना क्षेत्र में एक युवक को बेरहमी से पीटा गया।आरोपियों ने पहले उसे अगवा किया, फिर घर में बंधक बनाकर पीटा।सुबह होने पर बिजली के खंभे से बांधकर यातनाएं दीं। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने नौ नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसएसपी ने संज्ञान लिया। इस मामले में नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पीड़ित के आरोपी ने दर्ज कराई रिपोर्:-दातागंज कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले इरशाद हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अरशद मंगलवार को रात करीब 11 बजे दुर्गा देवी मंदिर के पास गया था। इसी दौरान 15 से 20 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया।युवक को घर ले जाकर बंधक बनाया और बेरहमी से पीटा गया।बाद में खंभे से बांधकर जान से मारने की नियत से बेल्टों से पीटा गया।

छोटे भाई ने किया था प्रेम विवाह:-पुलिस के मुताबिक अरशद का छोटा भाई मोहल्ले की ही एक युवती को अपने साथ ले गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। इस बात से युवती के परिजन रंजिश मान रहे थे। आरोप लगाया है कि मंगलवार रात युवती के घरवालों को अरशद मिल गया तो सभी उस पर हमलावर हो गए।उसे पहले बेल्ट और लात-घूसों से पीटा गया। रातभर पिटाई के बाद सुबह होने पर उसे बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई से अरशद गंभीर घायल हो गया।वह चलना तो दूर खड़े होने की स्थिति में भी नहीं रहा।उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों ने पुलिस के सामने युवक को घसीटा:-पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कुछ लोग उसको घसीटते हुए लाए।पुलिस ने घायल युवक को गाड़ी में डालकर सीएचसी पर भर्ती करा दिया। लेकिन आरोपियों को पकड़ना उचित नहीं समझा।बाद में वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस ने धरपकड़ कार्रवाई की तो तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक के कई दांत टूटे, हालत नाजुक:-युवक की पिटाई का वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई। पिटाई से युवक के कई दांत टूट गए हैं। वहीं शरीर का कोई अंग ऐसा नहीं बचा है, जहां चोट के निशान न हो। घायल युवक को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सीओ दातागंज के.के तिवारी ने बताया कि मामले की सूचना पर पीआरवी पहुंची थी। घायल को अस्पताल भेजा गया। तहरीर के आधार पर नौ नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।जयकिशन सैनी (समर इंडिया)

Leave a Comment