अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खबर का असर:- ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू के मजरा जकूपुर में निर्माण कार्य समिति ने निर्माण कार्यों के नाम पर गत वर्ष लाखों रुपये का किया घोटाला

On: November 24, 2025 8:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---

खबर का असर:- ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू के मजरा जकूपुर में निर्माण कार्य समिति ने निर्माण कार्यों के नाम पर गत वर्ष लाखों रुपये का किया घोटाला

समाचार पत्रों में घोटाले का हुआ भंडाफोड़ तो ग्राम प्रधान पति निर्माण कार्य के लिए जेसीबी लेकर पहुंचा

ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति में मचा हड़कंप ग्राम पंचायत में समिति की हो रही है थू-थू

सहसवान (बदायूं) विकासखंड कार्यालय सहसवान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू के मजरा जखूपुर ग्राम पंचायत निर्माण कार्य समिति द्वारा वर्ष 2024 /25 में बाबा कालसेन के मंदिर से रामदुलारे मंदिर होता हुआ ग्राम मूसेपुर जंगल वन विभाग को जाने वाले मार्ग पर नाला एवं दो पुलियों का निर्माण सिर्फ कागजों में दर्शाकर लाखों रुपए के वाउचर लगाकर रुपया हड़प लिया रुपया हड़पे जाने की जैसे ही जानकारी पत्रकारों को मिली पत्रकारों ने प्रमुखता के साथ समाचार पत्रों में खबर को प्राथमिकता देते हुए जैसे जैसे ही प्रकाशन किया खबर चर्चा का विषय बनी तड़के सुबह ग्राम प्रधान पति जेसीबी एवं मजदूरों को लेकर उपरोक्त मार्ग पर रामदुलारे मंदिर के पीछे पहुंच गया और उसने ताबड़-तोड़ पुलिया निर्माण कार्य के लिए खुदाई प्रारंभ कर दी अचानक जेसीबी से पुलिया निर्माण की खुदाई देखकर ग्रामीण लोग भी हतप्रभाव रह गए।

ज्ञात रहे ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू में एक मजरा जकूपुर है चर्चा है जिसकी आबादी भी लगभग 400 /500 वोटो की है।उपरोक्त मजरे से बाबा कालसेन मंदिर से बाबा रामदुलारे मंदिर होता हुआ एक मार्ग ग्राम मूसेपुर के लिए जाता है।उपरोक्त मार्ग पर पूर्व में वनविभाग का जंगल था उपरोक्त मार्ग पर दिनभर में चंद लोग ही आवागमन करते हैं।ग्राम पंचायत समिति द्धारा उपरोक्त मार्ग पर गत वर्ष 24/25 में वर्षा ऋतु में जल भराव के चलते दो पुलिया एवं नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित कर ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति को प्रस्ताव दिया उपरोक्त मार्ग पर दो पुलिया एवं नाला निर्माण कार्य सिर्फ कागजों में दर्शाकर₹500000 के लगभग निकालकर हड़प लिया।

जानकारी मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान बदन सिंह शाक्य ने 6 माह पूर्व समिति द्धारा हड़पे गए धन की जांच कराए जाने के लिए जिलाधिकारी बदायूं मुख्य विकास अधिकारी बदायूं जिला विकास अधिकारी बदायूं के अलावा खंड विकास अधिकारी सहसवान को भी पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की परंतु पूर्व ग्राम प्रधान द्धारा भ्रष्टाचार की की गई शिकायत को आला अफसरो ने मौके पर पहुंच कर जांच करना उचित नहीं समझा बल्कि शिकायत को सत प्रतिशत झूठ असत्य मानकर खारिज कर दिया।पूर्व ग्राम प्रधान का आरोप है कि अधिकारियों ने उसे भी हड़काया था कहा था की ज्यादा नेतागिरी मत करो तुम्हें झूठी शिकायत करने की जुर्म में भी जेल भेजा जा सकता है।पूर्व ग्राम प्रधान बदन सिंह शाक्य ने वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में फर्जी रूप से डकारे जा रहे लाखों रुपए की जांच कराई जाने के लिए अपना दृढ़ निश्चय बरकरार रखा और उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर भ्रष्टाचार की मौके पर पहुंचकर जांच कराई जाने की मांग की पत्र में पूर्व प्रधान ने मौके पर स्वयं उपस्थित होकर जांच कराए जाने का आश्वासन दिया था इसके बावजूद भी अधिकारियों ने इसकी शिकायत को रद्दी के टोकरी में डालकर झूठा साबित कर दिया।
पूर्व ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से बीते 2 वर्षों में ग्राम पंचायत निर्माण कार्य समिति द्धारा फर्जी रूप से पशुशाला,पेयजल व्यवस्था,टूटे पड़े नालों की मरम्मत केयरटेकर पशुशाला पुलिया नाला निर्माण के नाम पर लाखों रुपये का बंदर वाट किया गया है।
जिसकी जांच होना आवश्यक है।अगर समय रहते जांच नहीं की गई तो निश्चित ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति ग्राम पंचायत के अंतिम कार्यकाल तक ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के नाम पर आने वाले धन में फर्जी वाउचर लगाकर भुगतान निकाल लिया जाएगा।

 

पूर्व ग्राम प्रधान बदन सिंह द्धारा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को भी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्धारा की गई शिकायत की कॉपी उपलब्ध कराई गई जिसे पत्रकारों ने प्राथमिकता के साथ ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू उसके मजरे जकूपुर में हुए भ्रष्टाचार के मामले को जब समाचार पत्र में प्रकाशित किया तो मामला उजागर होने की जानकारी विकास खंड कार्यालय के आला अफसर को भी हो गई उन्होंने तत्काल ग्राम पंचायत सिरकी दम्मू प्रधान को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य नल और पुलियों का कराए जाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों की फटकार के बाद ग्राम प्रधान पति सोमवार की तड़के सुबह जेसीबी मशीन एवं दर्जनों मजदूरों को लेकर मजरा जकूपुर में बाबा कालसेन मंदिर से वन विभाग मूसेपुर जाने वाले मार्ग पर रामदुलारे मंदिर के पीछे जेसीबी ने ताबड़तोड़ पुलिया के निर्माण के लिए खुदाई प्रारंभ कर दी तो वही मजदूरों ने भी ताबड़-तोड़ नाला निर्माण के लिए नाला खोदना प्रारंभ कर दिया जैसे ही जानकारी ग्रामीणों को हुई कि आज अचानक ग्राम प्रधान पति ने मौके पर पहुंचकर उपरोक्त मार्ग पर नाला एवं पुलिया का निर्माण कराए जाने के लिए खुदाई प्रारंभ कर दी है।तो ग्रामीण चटकारा लेते नजर आए उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान पैसे हजम नहीं कर पाए आखिर समाचार पत्रों में ग्राम प्रधान द्धारा उपरोक्त मार्ग पर दो पुलियां एवं नाला निर्माण के नाम पर फर्जी रूप से वर्ष 2024 /25 में निकाले गए लाखों रुपये का भंडाफोड हो जाने के कारण आखिर ग्राम प्रधान को 13 माह पूर्व निकाली गई पांच लाख रुपए की धनराशि का निर्माण कार्य शुरू करना पड़ा। लोग क्षेत्र में पत्रकारों को धन्यवाद देते नजर आए कि उनकी वजह से ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत की निर्माण कार्य समिति द्धारा फर्जी रूप से तेरह माह पूर्व₹500000 डकारे जाने के बावजूद उपरोक्त वन विभाग मूसेपुर मार्ग पर नाला एवं पुलिया का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।इस बाबत खंड विकास अधिकारी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया परंतु मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!