लखनऊ। प्रदेश सरकार ने लंबी जद्दोजहद के बाद मंगलवार देर रात वरिष्ठ IAS अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश में 6 IAS अधिकारियों के तबादले, प्रेम प्रकाश मीणा बने अलीगढ़ के नगर आयुक्त
दीपक वित्त, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद का पहले से दायित्व संभाल रहे हैं।
14 IASअधिकारियों के तबादले किए गए
मोनिका एस गर्ग के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से एपीसी का प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था। एपीसी के साथ ही बलिया, हरदोई, महाराजगंज व पीलीभीत में नए जिलाधिकारी बनाने सहित कुल 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

