अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ciram news-पति ने पत्नी के प्रेमी को पार्टी के बहाने बुलाकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

On: December 27, 2025 8:18 PM
Follow Us:
ciram news
---Advertisement---

ciram news-औरैया: जिले के सहायल थाना क्षेत्र में एक शख्स की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा किया है। युवक पिंटू का शव दो दिन पहले बरामद हुआ था, जिसके बाद पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी थी। औरैया पुलिस व स्वाट टीम की सम्मिलित कार्रवाई के चलते दो हत्यारोपी व हत्या में शामिल हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की घटना को प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों की वजह से अंजाम दिया गया था।

शादी के पहले से था प्रेम प्रसंग
दरअसल, हत्या के पीछे मृतक ई रिक्शा चालक पिंटू और हत्यारोपी अभिषेक उर्फ दीपक राजपूत की पत्नी के बीच लगभग ढाई साल से (शादी से पहले) प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। महिला की शादी के बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा। इस दौरान मृतक व आरोपी की पत्नी के बीच लगाव बढ़ता देख हत्यारोपी ने मृतक पिंटू को समझाने का प्रयास किया। हालात सही नहीं होता देख एक प्लानिंग के तहत आरोपी ने पिंटू को पार्टी के बहाने बुलाकर अवैध तमंचे से हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से एक तमंचा बरामद किया है।

पुलिस ने किया घटना का खुलासा
सहायल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले पुलिस को एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर एसपी समेत तमाम पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। साक्ष्यों और वैज्ञानिक तकनीकी के आधार पर पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया। हत्या के पीछे हत्यारे की पत्नी और मृतक ई-रिक्शा चालक के बीच प्रेम प्रसंग होने का कारण स्पष्ट हुआ। हालांकि पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी ने मृतक पिंटू को कई बार समझाने का प्रयास किया, किंतु न समझने के बाद प्रेमिका के पति और उसके अन्य साथी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!