अलापुर थाना क्षेत्र में पति ने दिया तीन तलाक, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी आलम ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।पीड़िता का कहना है कि अब उसके पांच बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ तीन तलाक के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पति कई महिलाओं से अवैध संबंध भी रखता है। वह पति व बच्चों के साथ दिल्ली में रहती है। पति आए दिन शराब पीकर बच्चों व उसके साथ मारपीट करता आ रहा था।कुछ महीने पहले रात में पति सबको छोड़कर अपने गांव आ गया।इसके बाद चार दिसंबर को वह बच्चों को लेकर गांव आई तो पति व ससुराल के लोगों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया। पति मोहम्मद आजम ने अपने पिता कल्लू,मां मुनीजा, बहनें जुकेला, फरहीन और देवर मोहम्मफ नवी के कहने पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

