अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Home Minister Shah ने यमुना सफाई की समीक्षा की, दिल्ली में सीवेज प्रणाली में सुधार के दिए निर्देश

On: May 23, 2025 2:26 PM
Follow Us:
Home Minister Shah
---Advertisement---

नई दिल्ली। Home Minister Shah ने गुरुवार को 32 रियल-टाइम जल गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना की प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं है, बल्कि हमारे लिए आस्था का प्रतीक भी है और इसीलिए इसकी सफाई प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की प्राथमिकता है।

दिल्ली में बोडोफा उपेंद्र नाथ को श्रद्धांजलि, Home Minister Shah ने उनकी प्रतिमा का किया अनावरण

एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए गृह मंत्री शाह ने यमुना की सफाई, पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा दिल्ली में सीवेज प्रणाली में सुधार के निर्देश दिए।एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 10 जल गुणवत्ता निगरानी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जबकि शेष 22 स्टेशन नदी में गिरने वाले प्रमुख नालों में जल गुणवत्ता की निगरानी करेंगे।

नदी के लिए जल निगरानी स्टेशन स्थलों में ओखला बैराज, आईटीओ ब्रिज, पल्ला, आईएसबीटी ब्रिज और निजामुद्दीन ब्रिज शामिल होंगे। Home Minister Shah की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय गृह सचिव, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव और केंद्र तथा दिल्ली सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय को सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) विकसित करनी चाहिए, जिसमें उनकी गुणवत्ता, रखरखाव और निर्वहन के लिए मानक स्थापित किए जाएं। इस एसओपी को अन्य राज्यों के साथ भी साझा किया जाना चाहिए। दिल्ली में यमुना, पेयजल और जल निकासी के लिए योजनाएं 20 वर्षीय दृष्टिकोण के साथ बनाई जानी चाहिए।

Home Minister Shah ने यमुना की सफाई में दिल्ली जल बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला

उन्होंने यमुना की सफाई में दिल्ली जल बोर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और इसे मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बोर्ड में रिक्त पदों को तत्काल भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी जल प्रबंधन आवश्यक है। दिल्ली में जलापूर्ति के लिए जल बोर्ड को पाइपलाइनों में लीकेज रोकने के साथ ही जल वितरण ढांचे को मजबूत करना चाहिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!