हिसार: हरियाणा के Hisar airport पर विमानों का ट्रायल 28 मार्च से शुरू होगा। हरियाणा सरकार ने विमानन कंपनी एविएशन एयरलांस के साथ एमएयू पहले से ही किया हुआ है। इसी के तहत एयरलांस कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी Hisar airport पहुंच गए हैं। गुरुवार को हिसार एयरपोर्ट पर पूरा दिन बारिकी से निरीक्षण किया गया।
Hisar में कड़ाके की ठंड, खेतों में जमा पाला!
इसके साथ ही एयरलांइस कंपनी के लिए चार कमरों का एक ऑफिस भी एयरपोर्ट पर तैयार किया गया है। इस ऑफिस की कनेक्टिविटी एयरपोर्ट के मेन गेट से अलग होगी।
आम नागरिक भी विमानन कंपनी के ऑफिस जा सकेंगे। पुराने टर्मिनल बिल्डिंग और हैंगर के बीच के स्थान पर ऑफिस बनाए जा रहे हैं। वहीं ट्रायल के दौरान एटीआर प्लेन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इससे पहले एयरपोर्ट से नील गाय को पकडऩे का काम शुरू हो गया है।
Hisar airport के अंदर करीब 15 नील गाय हैं…
Hisar airport के अंदर करीब 15 नील गाय हैं, जिनको पकडऩे के लिए वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं। एयरपोर्ट पर अभी नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू नहीं हुई है। इसलिए पांच जगहों पर उडऩे वाले विमान दिन में ही उड़ान भरेंगे। आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सबसे पहले हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए विमान उड़ान भरेगा।
इसके बाद अलग-अलग चार और स्थानों के लिए विमान उड़ान भरेगा जिसमें जम्मू, देहरादून, चंडीगढ़, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट उड़ेगी। शाम साढ़े छह बजे के बाद हिसार से फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

