दिसपुर : असम के धुबरी जिले में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव के बीच मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने बड़ा बयान देते हुए उपद्रवियों के खिलाफ “देखते ही गोली मारने” का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने साफ कहा कि बांग्लादेश की सीमा से लगे धुबरी में एक “सांप्रदायिक समूह” द्वारा जानबूझकर शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सिलचर-गुवाहाटी संपर्क के लिए एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना पर हो रहा काम: Chief Minister Himanta Biswa Sarma
सरमा ने शुक्रवार को स्वयं धुबरी पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और सीआरपीएफ की तैनाती का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सभी उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
धुबरी में यह विवाद तब शुरू हुआ जब 7 जून को बकरीद के अगले दिन, जिला मुख्यालय स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक गाय का सिर मिला। इससे पहले भी, रविवार को मंदिर के पास मांस के टुकड़े पाए जाने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री सरमा ने दावा किया कि जब पहली घटना हुई, तब हिंदू और मुस्लिम समुदाय दोनों ने शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की थी। लेकिन इसके बावजूद अगले दिन फिर से वही घटना दोहराई गई और रात में पत्थरबाजी भी हुई।
Himanta Biswa Sarma RAF और सीआरपीएफ की तैनाती का ऐलान किया
मुख्यमंत्री ने प्रेस को बताया कि बकरीद से ठीक पहले, ‘नबीन बांग्ला’ नामक संगठन ने धुबरी को बांग्लादेश में मिलाने की मांग करते हुए भड़काऊ पोस्टर लगाए थे। उन्होंने इसे गहरी साजिश करार देते हुए कहा कि सरकार इस तरह की अलगाववादी सोच को कुचलने के लिए प्रतिबद्ध है।

