अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

High BP Control : गर्मियों में रहता है हाई ब्लड प्रेशर तो खाये ये फल

On: March 17, 2026 9:23 AM
Follow Us:
High BP Control
---Advertisement---

High BP Control: सेहत को दुरुस्त रखने में फल बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. इनमें फाइबर और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो अलग-अलग दिक्कतों से राहत दिलाने में असरदार होती है. वहीं, ऐसा भी एक फल है जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कम करने में मदद करता है. गर्मियों में मिलने वाला यह फल (Fruit) शरीर को ताजगी और हाइड्रेशन देता है जिससे शरीर लू से बचा रहता है और व्यक्ति गर्मियों में बीमार नहीं पड़ता है. न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके बताया है कौन सा है यह फल जिसे खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिल सकती है. आप भी जानिए इस सेहतमंद फल के बारे में.

किस फल से कम होगा हाई ब्लड प्रेशर
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के अनुसार, तरबूज (Watermelon) खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. तरबूज में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें फाइटोकेमिकल कंपाउंड्स, अमीनो एसिड्स, केरोटेनॉइड्स जैसे लाइकोपीन और लुटेन होते हैं. ऐसे में तरबूज ब्लड प्रेशर कम करने में असरदार हो सकता है. तरबूज को सादा खाया जा सकता है, सलाद में डालकर खा सकते हैं, इसका जूस बनाकर पिया जा सकता है या फिर आप तरबूज से स्मूदी बनाकर पी सकते हैं.

खानपान की ऐसी और भी चीजें हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार हो सकती हैं, जैसे चुकंदर खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम होने में असर दिख सकता है. इसके लिए चुकंदर का सलाद खा सकते हैं या चुकंदर का जूस पिया जा सकता है.

डार्क चॉक्लेट में फ्लेवेनॉइड्स होते हैं. ऐसे में फ्लेवेनॉइड्स ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाते हैं. ध्यान रहे कि आप डार्क चॉक्लेट की जरूरत से ज्यादा मात्रा ना लें बल्कि इसे सीमित और हेल्दी मात्रा में ही खाएं.

ओट्स में बीटा ग्लूकन फाइबर होता है जो दिल की सेहत को अच्छा रखने में असरदार होता है. ओट्स को खाने पर ब्लड प्रेशर कम होने में मदद मिलती है. नाश्ते में आप ओट्स खा सकते हैं.

हरी पत्तेदार सब्जियों में नाइट्रेट की अच्छी मात्रा होती है जो ब्लड प्रेशर कम करने में असर दिखाती है. केल, मेथी, पालक और कोलार्ड ग्रींस ब्लड प्रेशर को कम कर सकती हैं.

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए लहसुन खाया जा सकता है. लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर कम करने में असरदार होते हैं और साथ ही गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करते हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!