Hero Xtreme 125R का नया वर्जन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। इस बाइक को नए फीचर्स और बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें नया रेड और ब्लैक ड्यूल-टोन कलर स्कीम बार-एंड मिरर और Hero Glamour X 125 जैसा कंसोल मिल सकता है। राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल फीचर भी दिया जा सकता है। इंजन पहले जैसा ही 124.7 cc का होगा।
Hero Xtreme 125R: Elevating Everyday Sportiness in the 125cc Class
Xtreme 125R के नए फीचर्स
Hero Xtreme 125R में अब एक नया रेड और ब्लैक ड्यूल-टोन कलर स्कीम देखने को मिल सकता है, जो पहले से ज्यादा बेहतरीन और अट्रैक्टिव कलर होगा। इसके साथ ही बाइख में अब बार-एंड मिरर होंगे। हालांकि ये पारंपरिक रियर-व्यू मिरर से कम विजिबिलिटी देंगे, लेकिन इसका लुक बहुत ही स्पोर्टी और कूल है।
बाइक में नया कंसोल भी दिया जाएगा, जो Hero Glamour X 125 जैसा हो सकता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
मिलेगा क्रूज कंट्रोल फीचर
नई Hero Xtreme 125R में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल का फीचर दिया जा सकता है, जो बाइक को इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल करेगा। इसके साथ ही बाइक में क्रूज कंट्रोल फीचर भी मिलेगा, जो लंबी दूरी पर राइडिंग के दौरान राइडर की थकान को कम करेगा।

