अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Health Minister Arti Singh Rao ने की रेवाड़ी और नारनौल के निर्माणाधीन अस्पतालों के कार्यों की समीक्षा

On: June 28, 2025 2:38 PM
Follow Us:
Health Minister Arti Singh Rao
---Advertisement---

चंडीगढ़। हरियाणा की Health Minister Arti Singh Rao ने चंडीगढ़ में रेवाड़ी व नारनौल जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में विशेष रूप से अस्पतालों की सुरक्षा, निर्माण की प्रगति, उपयोगी बुनियादी ढांचे और जरूरी सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मरीजों को सुविधाजनक अनुभव मिल सके।

Health Minister Arti Singh Rao ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

बैठक में रेवाड़ी जिला अस्पताल की समीक्षा के दौरान मंत्री ने फायर एनओसी (NOC) के लंबित मामले को उठाया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि अग्निशमन विभाग से समन्वय कर शीघ्र आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त की जाएं। उन्होंने भू-सीमा निर्धारण (land demarcation) प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए और उपायुक्त रेवाड़ी से भी बातचीत की।

Health Minister Arti Singh Rao ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देशित किया कि अस्पताल में चल रहे सभी मरम्मत कार्य जुलाई के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज के निर्माण की समीक्षा करते हुए 15 जुलाई तक सभी चार लिफ्टों की स्थापना व संचालन सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने रेवाड़ी अस्पताल की मॉर्चरी (शवगृह) के उन्नयन योजना को भी प्राथमिकता देते हुए बताया कि इसे सोमवार तक मुख्य वास्तुविद (Chief Architect) द्वारा अनुमोदित कर दिया जाएगा, जिसके बाद PWD विस्तृत लागत आकलन (estimate) तैयार करेगा। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के निर्देश दिए ताकि सेवाएं बाधित न हों।

Health Minister Arti Singh Rao ने अस्पताल परिसर में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के निर्देश दिए

नारनौल जिला अस्पताल की समीक्षा के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को 200-बेड के नए अस्पताल के निर्माण कार्य के लिए पुनः टेंडर जारी कर तत्काल कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेसमेंट में जलभराव की समस्या को भी गंभीरता से लिया और कहा कि उचित ड्रैनेज लाइन डाली जाए ताकि भविष्य में समस्या न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!