अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हेड मोहर्रिर ने थानाध्यक्ष पर 35 ग्राम सोना कोर्ट में कम जमा करने का लगाया आरोप..

On: October 30, 2025 6:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हेड मोहर्रिर ने थानाध्यक्ष पर 35 ग्राम सोना कोर्ट में कम जमा करने का लगाया आरोप..

डकैती कांड में बरामद सोना कम होने की जांच एसएसपी ने एसपी देहात को सौंपी 

35 ग्राम सोना कम होने पर हेडमोहर्रिर ने माल खाने में रखने से किया इंकार

बदायूं। अपने कारनामों के लिये चर्चित फैजगंज बेहटा थाना पुलिस किसी भी हद तक जाने तैयार है।ओरछी में टीना किन्नर के घर हुई डकैती के खुलासे के बाद बरामद माल पर नया विवाद खड़ा हो गया है।डकैती के बाद बरामद 700 सोने में से 35 ग्राम का ब्रेसलेट पर फैजगंज पुलिस ललचा गई।35 ग्राम सोना कम होने पर हेडमोहर्रिर ने उसे माल खाने में रखने से इंकार किया।शिकायत एसएसपी तक पहुंची तो हड़कंप मच गया है।जिसके बाद एसएसपी ने जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात हृदेश कठेरिया को सौंपी है।फैजगंज के ओरछी 21 अक्टूबर की सुबह हुई डकैती का खुलासा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया था।

पुलिस ने नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 700 ग्राम सोना, दो किलो 200 ग्राम चांदी और साढ़े आठ लाख रुपये नकद बरामद किए थे। बरामद माल को मालखाने में जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी हेड मुहर्रिर ने आरोप लगाया कि सोने का वजन 35 ग्राम कम है। उसने इस आधार पर माल जमा करने से इंकार कर दिया और इसकी शिकायत सीधे एसएसपी से कर दी। सूचना पर पहुंचे अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो प्रारंभिक जांच में बरामद माल पूरा पाया गया।इसके बावजूद एसएसपी ने मामले की जांच एसपी देहात हृदेश कठेरिया को सौंपी है।ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम पर लगे आरोपों को लेकर पुलिस विभाग में तरत तरह की चर्चाएं हो रहीं है।सोने का ब्रेसलेट कम होने पर खुला मामला डकैती के बाद पुलिस ने बदमाशों से लूट का माल बरामद किया था।इसी दौरान बरामद माल में सोने की ब्रेसलेट कम मिलने पर मामला विवादों में आ गया।

आरोप है कि पुलिस टीम में शामिल एक व्यक्ति ने ब्रेसलेट निकाल ली थी।हालांकि अब की जांच में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले की शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच एसपी देहात हृदेश कठेरिया को सौंपी है।फिलहाल जांच जारी है।एनकाउंटर को लेकर डील की चर्चा चर्चित डकैती कांड के आरोपी तैय्यब को लेकर पुलिस गलियारों में नई चर्चा गर्म है।बताया जा रहा है कि तैय्यब के परिजनों से एनकाउंटर के नाम पर लाखों रुपये की डील की बात चल रही थी।हालांकि पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी भी चर्चा से इंकार किया है।लेकिन मामले ने सनसनी फैला दी है।फिलहाल मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।अब एसपी देहात की जांच के बाद ही सभी आरोपों से राज उठेगा।मामले की जांच एसपी देहात को सौंपी गई है।यह गंभीर और संवेदनशील मामला है।इसलिए पूरी पारदर्शिता के साथ जांच कराई जा रही है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या हेरा-फेरी की बात सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी

रिपोर्ट – जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!