अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryanvi singer-हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का बड़ा खुलासा, स्टेज पर गाने से पहले मिली धमकी

On: April 12, 2026 9:04 PM
Follow Us:
Haryanvi singer
---Advertisement---

Haryanvi singer-चंडीगढ़ : हरियाणवी गायक मासूम शर्मा को एक कार्यक्रम के दौरान जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद कलाकार और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, देहरादून में आयोजित एक लाइव शो के दौरान कुछ बदमाशों ने स्टेज के पास पहुंचकर मासूम शर्मा को धमकी दी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान ही माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उनको एक बदमाश ने कहा था कि अगर शो किया तो स्टेज पर ही मार देंगे। धमकी देने वाले देहरादून के ही प्रेम नगर के रहने वाले हैं।

गायक का आरोप- पीछा कर रहे थे बदमाश

मासूम शर्मा ने दावा किया कि कुछ लोग लगातार उनका पीछा कर रहे थे और उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि पहले से ही संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। इस मामले में एक और पहलू सामने आया है। कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर गाली-गलौज करने को लेकर देहरादून पुलिस ने मासूम शर्मा को नोटिस जारी किया है। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

वहीं कॉलेज में स्टेज पर हुई गाली-गलौज पर मासूम ने कहा कि धमकियों के कारण वे पूरी रात सो नहीं पाए थे और मानसिक तनाव में थे, जिसकी वजह से स्टेज पर स्ट्रेस निकल गया। इसके बाद ऑडियंस से माफी भी मांग ली।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। इस घटना के बाद कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। बड़े आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठ रही है।

मासूम शर्मा के फैंस ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply