अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather Update : हरियाणा को मिली राहत: 48 घंटे में एक्टिव होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

On: August 16, 2024 4:10 PM
Follow Us:
Haryana Weather Update (3)
---Advertisement---

Haryana Weather Update : पिछले एक हफ्ते से हरियाणा में मानसून शांत दिखाई दे रहा है, जिसके चलते एक बार फिर से हरियाणा के शहरों का तापमान बढ़ने लगा है. ऐसे में मौसम विभाग ने 48 घंटों के बाद मानसून के दोबारा एक्टिव होने की आशंका जताई है. साथ ही मौसम विभाग ने हरियाणा के उत्तरी और पश्चिम इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही इन इलाकों के लिए गरज के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

 

 

 

 

17 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून : मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा. इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा सकती है. आने वाले दो दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा. इस बीच महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर जैसे जिलों को छोड़कर हरियाणा के जिलों में बादल छाए रहेंगे और उमस का स्तर भी बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए हरियाणा में बारिश नहीं होने की भविष्यवाणी की है. साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 17 जुलाई से मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा.

 

 

 

 

मंगलवार, बुधवार को तेज़ धूप से सामना : मौसम विभाग के अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे राज्य में हल्के बादल छाए रहेंगे. मंगलवार और बुधवार को हरियाणा के सभी जिलों में सुबह के वक्त तेज धूप रहेगी लेकिन 17 और 18 जुलाई को हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में बारिश की आशंका है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply