अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather Update : हरियाणा के 12 जिलों में बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 10 जिलों में हीटवेव की चेतावनी

On: August 16, 2024 11:22 AM
Follow Us:
Haryana Weather Update (2)
---Advertisement---

Haryana Weather Update : मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 12 जिलों में बारिश की संभावना है. इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, शामिल हैं. इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है. इस प्री मानसून की बारिश के दौरान हवा की स्पीड 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है.

 

 

 

 

 

हरियाणा में बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 6 जून के लिए हरियाणा मौसम अपडेट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि हरियाणा में 6 और 7 जून को कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. इसके साथ बारिश और तूफान की भी उम्मीद है. जिसके चलते लोगों को प्रचंड गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. 6 जून हो हरियाणा में 40 से 60 तो 7 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

 

 

 

 

 

हरियाणा का अधिकतम तापमान: बुधवार को हरियाणा का अधिकतम तापमान नूंह में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री, फरीदाबाद का 44.8, हिसार का 45.2, रोहतक का 45.0, पंचकूला का 40.7, सिरसा का 44.0, पानीपत का 42.1 और सोनीपत का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

Haryana Weather Update (1)
Haryana Weather Update (1)

 

 

 

 

हरियाणा में मानसून कब? मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक मानसून पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगा. फिर 25 जून तक मध्यप्रदेश और गुजरात से होकर 30 जून तक दिल्ली-एनसीआर में एंट्री कर लेगा. जिसके बाद झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मतलब ये कि हरियाणा-एनसीआर में मानसून 30 जून को दस्तक दे सकता है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply