अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather Report : इन 13 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें

On: May 6, 2025 11:32 AM
Follow Us:
Haryana Weather Report
---Advertisement---

Haryana Weather Report : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस से राहत महसूस हो रही है।

Haryana Weather Report : 13 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के 13 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

 

Haryana -पंजाब जल विवाद गहराया, पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र, हरियाणा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

 

Haryana Weather Report :  बारिश की प्रतिशत संभावना: अलग-अलग जिलों में अलग असर

मौसम विभाग के अनुसार, अलर्ट वाले 13 जिलों में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। वहीं, प्रदेश के अन्य 5 जिलों – कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में करीब 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

 

Haryana Weather Report : 7 और 8 मई को इन जिलों में फिर बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने 7 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना व्यक्त की है। विशेष रूप से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बादलवाई, गरज-चमक और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसी तरह 8 मई को भी इन चार जिलों में इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। अन्य जिलों में 8 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!