Haryana Weather : हरियाणा में 18 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव आगामी दिनों में वर्षा को और सक्रिय कर सकता है।
Haryana Weather : राजस्थान पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर, पर मानसून टर्फ होगा और निकट
राजस्थान पर पहले से बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन वीरवार को मानसून टर्फ हरियाणा के और नजदीक आने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बारिश देखी गई।
Haryana Weather : डॉ. चंद्रमोहन का पूर्वानुमान: मानसून टर्फ हरियाणा की ओर बढ़ेगा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी दी कि उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो अगले 12 घंटों में लाहौर की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है। इसके चलते राजस्थान पर बनी मानसून टर्फ हरियाणा के और नजदीक आ सकती है, जिससे वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
Haryana Weather : 18 जुलाई के बाद गतिविधियों में ठहराव की संभावना
इसके अलावा, एक अन्य निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिमी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है, जो 18 जुलाई तक राजस्थान होते हुए हरियाणा के नजदीक पहुंच सकता है। हालांकि, 18 जुलाई के बाद कोई नया विक्षोभ सक्रिय होता नहीं दिख रहा है। यदि ऐसा होता है, तो मानसून टर्फ उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों की तलहटी में चला जाएगा, जिससे हरियाणा में बारिश की गतिविधियों पर अस्थायी ब्रेक लग सकता है।

