Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 5 जिलों — यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और करनाल — में 24 मई को 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
Haryana Weather : लगातार तीन दिन अलग-अलग जिलों में बारिश के आसार
25 मई को बारिश का दायरा बढ़ सकता है, जहां 6 जिलों — अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल — में बारिश की 25 प्रतिशत संभावना जताई गई है। 26 मई को प्रदेश के 7 जिलों — पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत — में भी बारिश के यही आसार बने रहेंगे।
Haryana weather : कल से फिर बढ़ेगी गर्मी, 27 साल बाद मई में दिखा सबसे बड़ा मौसमीय बदलाव
Haryana Weather : 28 मई को ज्यादा जिलों में बरस सकते हैं बादल
28 मई को मौसम और व्यापक रूप ले सकता है। उस दिन 8 जिलों — कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी — में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। साथ ही 11 जिलों — मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला — में 50 प्रतिशत तक बारिश के आसार हैं। हालांकि सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

