अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather : हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज: पश्चिमी विक्षोभ से बारिश और तेज हवाएं, गर्मी से राहत

On: May 22, 2025 4:19 PM
Follow Us:
Haryana Weather
---Advertisement---

Haryana Weather : बुधवार को हरियाणा में मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। एक ओर जहाँ प्रदेश के उत्तर और पूर्वी जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि हुई, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में दिन का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाया।

Haryana Weather : पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का असर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मंगलवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पंजाब क्षेत्र पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसका असर हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल और पानीपत जैसे जिलों में देखने को मिला। इन इलाकों में तेज गति से हवाएं चलीं और बूंदाबांदी के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, प्रदेश के अन्य भागों में लू जैसे हालात रहे।

Haryana Weather : लू और धूल भरी हवाओं से जनजीवन प्रभावित

हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही थीं। 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमी शुष्क हवाएं दोपहर तक लू में बदल गईं। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि शाम होते-होते कुछ जिलों में अंधड़ आया, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन लू की स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।

 

Haryana : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तारीफ के परिजनों का आरोप, ‘पुलिस के दबाव में दिया कबूलनामा’

 

Haryana Weather : अलर्ट और आगामी मौसमी बदलाव

भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तरी जिलों के लिए तेज हवाएं, बूंदाबांदी और ओलावृष्टि को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 23 से 25 मई के बीच पंजाब से सटे और दक्षिणी जिलों में फिर से मौसम में बदलाव की संभावना है। साथ ही, 24 मई को अरब सागर पर और 27-28 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान के सक्रिय होने की आशंका है। इसके अलावा, 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, जो गर्मी के सबसे तीव्र नौ दिनों का काल माना जाता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!