अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather : हरियाणा में आज और कल तेज बारिश के आसार, जानिए अगले कुछ दिनों का मौसम हाल

On: May 10, 2025 11:48 AM
Follow Us:
Haryana Weather
---Advertisement---

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के छह जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीते शुक्रवार को चार जिलों — चरखी दादरी, रोहतक, हिसार और जींद में बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद से मौसम में ठंडक और बदलाव महसूस किया जा रहा है।

Haryana Weather : आज और आने वाले दिनों में कहां होगी बारिश

आज जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल शामिल हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 11 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश की संभावना है, वहीं 14 अन्य जिलों — कुरुक्षेत्र, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25% तक बारिश की संभावना जताई गई है।

Haryana News : हरियाणा में हाई-लेवल बैठक, सीएम सैनी और मुख्य सचिव जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ करेंगे समीक्षा

 

Haryana Weather : तापमान में उतार-चढ़ाव और आगामी पूर्वानुमान

12 और 13 मई को भी पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी हुई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी नारनौल में दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक गिरावट अंबाला में रही।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply