अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather-हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, जानें IMD का नया अपडेट

On: January 28, 2026 8:51 PM
Follow Us:
Haryana-weather
---Advertisement---

Haryana Weather-भिवानी : हरियाणा में बीते दो दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम वैज्ञानिकों ने 29 तारीख को फिर से हल्की चमक के साथ बरसात की भविष्यवाणी की है। यह बरसात आगामी 30 जनवरी से दो फरवरी तक भी होने की बात मौसम वैज्ञानिकों ने कही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान जो इन दिनों 5 से 6 डिग्री चल रहा है, उसमें आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी होकर 10 डिग्री तक चला जाएगा तथा दिन में अधिकत्तम तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोत्तरी की बात कही है। हालही में हुई बरसात को लेकर कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह बरसात गेहूं, सरसो के लिए बहुत फायदेमंद है। हालांकि कुछ जगह ओलावृष्टि की सूचना है। इससे जरूर सरसो व चने को हल्का नुकसान हुआ है।

भिवानी के कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डा. देवीलाल ने कहा कि जहां प्रदेश में 2 से 4 मिलीमीटर बरसात हुई है। वही भिवानी जैसे राजस्थान के साथ सटे जिले में 4 से 5 मिलीलीटर बरसात हुई है। यह बरसात सरसों व गेहूं के लिए फायदेमंद है। भिवानी ऐसा जिला है, जहां कुछ क्षेत्र बारानी है तथा कुछ सिंचित है। ऐसे में भिवानी जिला में 4 से 5 मिलीमीटर बरसात का फसलों को फायदा हुआ है। इससे जहां गेहूं में बढ़वार होगी।

वहीं सरसों की फसल में फलियां बनने का समय है। सरसों की फसल में फूल बनने का समय निकल चुका है। ऐसे में फलियां बनते समय बारिश का पानी मिलने से सरसों की फसल का विकास होगा तथा उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि न्यूततम-अधिकत्तम तापमान में भी आने वाले दिनों में बढ़ोत्तरी होगी तथा हल्की चमक के साथ आगामी 2 फरवरी तक हल्की बरसात होने की संभावना है। किसान घन सिंह ने इस बरसात को लेकर कहा कि इस बरसात का फसलों को जरूर फायदा है। हालांकि हल्की ओलावृष्टि से सरसों की फसल को कही-कही नुकसान हुआ है। इससे उनकी सिंचाई में होने वाला खर्चा बचा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!