अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana Weather-हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ आज से फिर बरसेंगे मेघ

On: January 31, 2026 5:15 PM
Follow Us:
Weather Forecast
---Advertisement---

Haryana Weather-हरियाणा के मौसम में आज रात से बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसके चलते चार जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं कल 1 फरवरी को पूरे प्रदेश में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही तेज वर्षा होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने से मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

सुबह की बात करें जीटी रोड़ के जिलों को छोड़ दें तो प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में मौसम साफ है। यहां कोहरा नहीं दिखा। हालांकि डबवाली के खेतों में सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई दी।

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी को कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में भी बारिश संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो फरीदाबाद में रिकॉर्ड हुआ। हिसार में 20.5 डिग्री, करनाल में 20.2 डिग्री और रोहतक में 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply