चंडीगढ़- Haryana Secretariat को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद से हरियाणा सचिवालय में CISF, हरियाणा पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और सीआईडी सतर्क हो गई है।
10 दिन की काउंटडाउन : फाइलों की होगी छंटनी, Haryana cm office का चला चाबुक
पुलिस की तरफ से Haryana Secretariat में जांच की जा रही है। बम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे सचिवालय को खाली करवा दिया गया है। हालांकि शुक्रवार को गुरु अर्जन देव की जयंती के चलते सरकारी कर्मचारियों का आरएच होने के कारण सचिवालय में भीड़ कम थी, जबकि पंजाब सचिवालय में अवकाश है।
Haryana Secretariat : बम व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए
एक ईमेल के जरिए शुक्रवार बम की धमकी आई। इस ईमेल में लिखा गया है कि हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के हाउस और चंडीगढ़ स्थित सचिवालय कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसकी सूचना मिलते ही जांच एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया और कैंपस को फटाफटा खाली करा दिया गया। वहीं, पुलिस इस धमकी को लेकर जांच कर रही है।

