अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में बेरोजगार इंजीनियरों के लिए रोजगार योजना, सीएम सैनी ने शुरू किया ठेकेदार पोर्टल

On: July 18, 2025 9:51 AM
Follow Us:
Haryana
---Advertisement---

Haryana News in Hindi : हरियाणा सरकार ने आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग डिग्री धारक बेरोजगार शिक्षित युवाओं को वर्क्स कांट्रेक्टर (ठेकेदार) के रूप में सक्षम बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम हरियाणा कांट्रेक्टर सक्षम युवा योजना रखा गया है। इसके तहत युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल में 90 दिन का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (HEWP) पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

 

Haryana News in Hindi : मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया वेब पोर्टल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और इसी के साथ https://stt.itiharyana.gov.in वेब पोर्टल भी लॉन्च किया। इस पोर्टल के माध्यम से पात्र और इच्छुक इंजीनियरिंग युवाओं का पंजीकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब सभी इंजीनियरिंग कार्य HEWP पोर्टल के माध्यम से ही आवंटित किए जाएंगे। साथ ही, योजना के प्रचार-प्रसार के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 

Haryana मंत्रिमंडल की बैठक 1 अगस्त को, मानसून सत्र और एसओपी को मिल सकती है मंजूरी

 

Haryana News in Hindi : पोर्टल को और सरल बनाने के निर्देश

बैठक के दौरान सीएम सैनी ने HEWP पोर्टल पर ठेकेदारों की पंजीकरण प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक सरल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक बार दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के बाद ठेकेदारों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि पोर्टल पर परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित करने का प्रावधान भी जोड़ा जाए। फिलहाल HEWP पोर्टल पर 20,709 ठेकेदार जुड़े हुए हैं, जिनमें से 6,476 पंजीकृत हैं।

 

Haryana News in Hindi : परियोजनाओं में पारदर्शिता और बजट प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी विभागों के भुगतान को HEWP पोर्टल के साथ एकीकृत किया जाए, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से जिन परियोजनाओं के लिए बजट जारी होना है, उसके लिए संबंधित मंत्रालयों से समन्वय बनाकर राशि शीघ्र जारी कराई जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के एसीएस अनुराग अग्रवाल, जनस्वास्थ्य विभाग के सचिव मोहम्मद शाइन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!