अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana में बढ़ेगी गर्मी! अगले 5 दिन में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है, 18 मई तक हीटवेव की चेतावनी

On: August 15, 2024 3:53 PM
Follow Us:
Haryana (2)
---Advertisement---

चंडीगढ़: Haryana का मौसम एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 18 मई तक हरियाणा में हीटवेट की चेतावनी जारी की है. सूबे में अगले 5 दिन के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 4 से 5 दिन के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है.

Haryana (1)
Haryana (1)

 

 

 

 

हरियाणा में गर्मी की चेतावनी: चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 18 मई के बीच दक्षिण हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसी तरह चंडीगढ़ सहित हरियाणा के उत्तरी हिस्सों और पंजाब में तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. परिणाम स्वरूप, 16 से 18 मई 2024 के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हीट वेव और 18 मई 2024 के बाद कुछ स्थानों पर अति उष्ण लहर की संभावना है.

 

 

 

 

 

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी: हरियाणा में सोमवार के मुकाबले मंगलवार के औसत न्यूनतम तापमान में -1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. हालांकि, राज्य में ये लगभग सामान्य है. हरियाणा में न्यूनतम तापमान करनाल में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मंगलवार के औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. हरियाणा में अधिकतम तापमान सिरसा में 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!