Haryana News In Hindi : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जो सुबह 11 बजे सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों पर भी निर्णय संभव है। माना जा रहा है कि सत्र अगस्त के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकता है।
Haryana News In Hindi : एचकेआरएन कर्मचारियों की नौकरी पर आएगा फैसला, लाडो योजना पर भी चर्चा
बैठक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत पिछले पांच वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों की सेवा सेवानिवृत्ति आयु तक सुरक्षित करने के लिए मानक संचालन प्रणाली (SOP) को मंजूरी मिल सकती है। साथ ही लाडो योजना पर भी सरकार की मुहर लगने की संभावना है। इस योजना को बजट सत्र के दौरान घोषित किया गया था।
Haryana News In Hindi : लाडो योजना की रूपरेखा तय होने की उम्मीद
लाडो योजना के तहत राज्य सरकार ने महिलाओं को हर माह ₹2100 की सहायता देने की घोषणा की थी, जिसके लिए बजट में ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि इस योजना का लाभ किन वर्गों की महिलाओं को दिया जाएगा। यह योजना राज्य सरकार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।
Haryana News In Hindi : कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष को लेकर अभी भी संशय
विधानसभा चुनाव के नतीजे आए करीब दस महीने हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाई है। इस मुद्दे पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस सहप्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल ने चंडीगढ़ में कहा कि पहले जिला अध्यक्ष, फिर प्रदेश अध्यक्ष और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष की घोषणा की जाएगी। हाईकमान के स्तर पर बातचीत चल रही है और जल्द ही फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

