अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

HARYANA की होनहार एथलीट ने चैंपियनशिप में लहराया परचम, गोल्ड पर किया कब्ज़ा

On: August 24, 2025 12:03 PM
Follow Us:
HARYANA
---Advertisement---

HARYANA NEWS : हरियाणावासियों के लिए गर्व की खबर सामने आई है। चेन्नई में चल रही 64वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जींद की बेटी रवीना ने नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। रवीना ने 20 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

HARYANA NEWS : रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

 

रवीना ने यह दूरी 1 घंटा 35 मिनट 13 सेकंड और 49 माइक्रो सेकंड में पूरी की, जो कि एक नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड राजस्थान की भावना जाट के नाम दर्ज था। रवीना की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे हरियाणा के लिए गर्व का विषय बन गई है।

HARYANA NEWS : हरियाणा में कैसे करें प्रॉपर्टी टैक्स की पेमेंट, आइए जाने पूरे विस्तार से

 

HARYANA NEWS : लगातार दूसरी बड़ी जीत

 

जानकारी के अनुसार, इस प्रतियोगिता में जींद की तीन महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें रवीना ने बाजी मारी और गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भी फरवरी में रांची में हुई 9वीं राष्ट्रीय ओपन रेस वॉक चैंपियनशिप में रवीना ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। उनकी निरंतर प्रगति उन्हें भारत की प्रमुख रेस वॉक एथलीट्स में शामिल कर रही है।

HARYANA NEWS : परिवार का समर्थन और प्रेरणा

 

रवीना की सफलता के पीछे उनके परिवार का अहम योगदान रहा है। उनके पिता जींद स्थित आईटीआई में प्रशिक्षक के पद पर कार्यरत थे और हाल ही में जुलाई में अनुदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं। परिवार के सहयोग और रवीना की मेहनत ने मिलकर इस ऐतिहासिक सफलता को संभव बनाया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!