अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Haryana news-युवक की हादसे में मौत, पेट्रोल पंप पर करता था काम

On: March 8, 2026 8:24 PM
Follow Us:
Haryana news
---Advertisement---

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव टांकड़ी निवासी आनंद के रूप में हुई है, जो बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार आनंद जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। शनिवार रात करीब 11 बजे वह बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान शाहंजरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आनंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

जांच अधिकारी एएसआई नीतीन ने बताया कि जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बावल के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। बावल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!